प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया स्थल का निरीक्षण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अरविंद दुबे गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ
  • में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक कोने में एक लड़का व लड़की के शव फाँसी पर लटके मिले।
  • स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
Share

अरविंद दुबे गिरीश तिवारी

सोनभद्र। थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक कोने में एक लड़का व लड़की के शव फाँसी पर लटके मिले। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ-साथ उच्चाधिकारी भी पहुंचे और साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने स्पष्ट किया कि घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें