हाथीनाला जंगल में बेकाबू बाइक हादसा। युवक गंभीर हालत में रेफर, साथी मौके से फरार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र के इको डाइवर्सिटी पार्क के ठीक आगे सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
  • तेज रफ्तार में दुद्धी की ओर जा रही बाइक पहले मोड़ पर अनियंत्रित
  • हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।
  • हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी उसे मौके पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हाथीनाला थाने की टीम मौके पर…
Share

सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र के इको डाइवर्सिटी पार्क के ठीक आगे सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दुद्धी की ओर जा रही बाइक पहले मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी उसे मौके पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हाथीनाला थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया। घायल अवस्था में सिर्फ बाइक चालक ही मौजूद मिला, जिसे एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया।घायल युवक होश में नहीं था और अपना पता तक नहीं बता पा रहा था। पुलिसकर्मी अनुराग के लगातार प्रयास से घायल ने अपना नाम परमेश्वर (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र वकील, निवासी ग्राम गनौरा, रावटसगंज बताया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें