
सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- सोनभद्र पुलिस ने आज तड़के चार थानों की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात गौ तस्कर को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र का आपराधिक इतिहास खतरनाक रहा है और उसके विरुद्ध अब तक नौ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से चार राशि गोवंश, एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर भगवान यादव और अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना रायपुर, घोरावल, पन्नूगंज और रामपुर बरकोनिया की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। हालांकि अभियुक्त पिकअप सहित जंगली रास्तों का लाभ उठाकर आंखों से ओझल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया।तलाश करते हुए पुलिस टीम नकटुआ जंगल के पास पहुंची जहां झाड़ियों के पीछे रास्ते के किनारे चार गोवंश दिखाई दिए। इसी दौरान अभियुक्त अनिल प्रजापति पशुओं को जंगल की ओर हांकते दिखा। पुलिस ने जब उसे दबोचने की कोशिश की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने भी फायर किया जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी बैनी भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है। मौके से चार राशि गोवंश, एक तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 84/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला है उसके खिलाफ रायपुर व पन्नूगंज थानों में 2019 से लेकर 2024 तक गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, गोवध निवारण व पशु क्रूरता जैसे गम्भीर धाराओं में कुल नौ मामले दर्ज हैं, जिनमें कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।

इस कार्रवाई में घोरावल के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, पन्नूगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, रायपुर के थानाध्यक्ष रामदरश राम, रामपुर बरकोनिया के थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे एवं सरईगढ़ चौकी प्रभारी राहुल पाण्डेय समेत पुलिस टीमों की सजगता व साहसिक भूमिका रही, जिसने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि सोनभद्र पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने वाली नहीं है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








