ट्रांसमिशन लाइन पर बवाल, सैकड़ो ग्रामीणों के विरोध के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, फटकार के बाद रुका कम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र( अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-: नगर पंचायत
  • डाला के धौठा टोला स्थित
  • पश्चिमी क्षेत्र में एसीसी सीमेंट कंपनी के लिए 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने हेतु आदिवासी किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा दिए विद्युत
  • टावर लगाए जाने का मामला गरम हो गया है।
Share

डाला/सोनभद्र( अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-: नगर पंचायत डाला के धौठा टोला स्थित पश्चिमी क्षेत्र में एसीसी सीमेंट कंपनी के लिए 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने हेतु आदिवासी किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा दिए विद्युत टावर लगाए जाने का मामला गरम हो गया है। कई महीनों से जबरन कब्जे की कोशिशों और दबाव के बीच सैकड़ों ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।

लंबे समय तक की गई शिकायतों पर सुनवाई न होने पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि “जब तक आदिवासी किसानों को राज्य सरकार की नीति अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का कार्य और विद्युत टावर का निर्माण यहां नहीं होगा।”ग्रामीणों ने बताया कि एसीसी कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति या मुआवजा दिए लगातार उनकी जमीनों पर टावर लगाने का दबाव बना रहे थे।

Advertisement

परेशान आदिवासी किसानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत की, जिसके बाद नंदलाल गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर सभी किसानों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। उन्होंने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग और एसीसी कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि “टावर लगाना है तो पहले जमीन की पूरी पैमाइश और किसानों का मुआवजा निर्धारण राजस्व विभाग की सहमति से हो, उसके बाद ही कोई कार्य होगा। आदिवासियों की जमीन किसी के लाचार अधिकार की जमीन नहीं है। जबरदस्ती कोई स्वीकार्य नहीं।”इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल को भी मामले से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से किसानों से बात की और आश्वासन दिया कि उनके खेतों से जबरन कोई ट्रांसमिशन लाइन नहीं गुजरेगी। मंत्री 26 मई को खुद डाला आकर किसानों से मिलेंगे और समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन लेने के समय स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक रोजगार नहीं मिला। साथ ही कई आदिवासी मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फैक्ट्री प्रबंधन को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का निर्देश दिया और मंत्री से मताधिकार बहाली का मुद्दा भी उठाया, जिस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मताधिकार पुनः बहाल कराया जाएगा।इस दौरान मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार, एसएसओ राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक जटाशंकर मौर्य, लेखपाल कुलदीप सिंह पटेल, एसीसी प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी, भाजपा नेता चांद प्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, रामनिवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, सुषमा सिंह, शंभू सिंह गोंड़, दीपक दूबे, संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन, महेश सोनी,विशाल गुप्ता अवनीश पांडे ,अंशु पटेल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें