सोनभद्र। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किट हाउस सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विधायक सदर भूपेश चैबे की अध्यक्षता में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ0 सर्वपल्लवी राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर भूपेश चैबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सासद रामसकल, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चैबे, उपस्थित स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व शिक्षक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस की पूर्व संन्ध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह बहुत ही सुखद क्षण है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत, 2047 के मिशन को पूर्ण करने में शिक्षकगणों को महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षकगणों द्वारा ही एक अच्छे समाज का निर्माण किया जाता है,

विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु शिक्षकगणों द्वारा जो भी सूझाव व विचार रखे गये हैं, उनके विचारों को एकत्र करके उच्च स्तर पर भेजने का कार्य भी किया जायेगा, जैसे कि विकसित भारत 2047 की जो परिकल्पना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी की है, वह आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल जी ने कहा कि डाॅ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन जब तक वाईस चांसलर रहेे, उन्हें कभी भी वेतन अपना नहीं लिया और निरन्तर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य करते रहें, आज जनपद सोनभद्र की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार आया है और जनपद के होनहार छात्र कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर जनपद का नाम रौशन कर रहे हैं। जिले में पूर्व में विद्यालयों की संख्या कम थी, अब कई विद्यालयों की स्थापना हो गयी है और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बेहतर शिक्षा मिल रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्टपति पुरस्कार से सम्मानित, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कियें। इस दौरान विधायक सदर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया गया, उनके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगणों ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान, प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम के आयोजन पर विधायक सदर भूपेश चैबे जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित ही शिक्षकगणों को गौरव की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास