सोनभद्र । करीब डेढ़ दशक बाद बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति शाहगंज का पुनः शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। किसानों के हित के लिए पुनः नई समितियों का गठन किया गया । करीब डेढ़ दशक से बंद पड़ी बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति शाहगंज का घोरावल विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्या ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पूजन के बाद फीता काटकर कर पुन: शुभारंभ किया।

किसानों के हित के लिए 15 वर्ष से बंद समितियो का गठन कराया गया है। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्या अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के सभापति जगदीश पटेल ने किया । विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि लंबे प्रयास के बाद समिति का संचालन शुरू कराया गया। सरकार किसानों की आय वृद्धि के लिये कृत संकल्प है। अब किसानों को खाद के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। पूरे प्रदेश में खाद उपलब्ध है ।समिति के संचालन होने से क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। सहकारिता का उद्देश्य आमजन तक उसकी सहूलियतों को पहुंचाने का है। जिलासहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश पटेल ने कहा कि समिति के संचालन से किसानो की समस्याओं का निवारण होगा। नई समितियो का गठन कर समितियो पर कॉमन सर्विस सेंटर, जनऔषधि केंद्र खोलने का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
