
ओबरा/सोनभद्र (AKD,गिरीश तिवारी)-
इनर व्हील क्लब एवं किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के संयुक्त सौजन्य से रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वामी हरसरकारानंद ब्लड कंपोनेंट सेंटर के कोऑर्डिनेटर जय सिंह के नेतृत्व में कुल 103 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया!

इस महाअभियान में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती जसकीर्ति तनेजा, किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा एवं अमरदीप सिंह की सक्रिय भूमिका रही। वहीं शिविर के कोऑर्डिनेटर के रूप में कुमार सौरभ सिंह और राहुल चौधरी ने भी अहम योगदान दिया,अमरदीप सिंह ने कहा कि
“रक्तदान महादान है। यह छोटा सा प्रयास कई ज़िंदगियों को बचाने का जरिया बन सकता है। हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।”वहीं अध्यक्ष श्रीमती जसकीर्ति तनेजा ने कहा “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। इस शिविर में 103 यूनिट रक्तदान कर हमें गर्व और संतोष की अनुभूति हुई है।”यह आयोजन न सिर्फ मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण बना, बल्कि समाज को रक्तदान हेतु प्रेरित करने का सशक्त संदेश भी दिया

,कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, प्रियंका सिंह, प्रमोद यादव, तान्या यादव, प्रवीन कुमार, प्रशांत जायसवाल, प्रभात पांडे, जूली सिंह, बेबी, मीनू गोयल, मीना लूथरा, प्रियंका श्रीवास्तव, स्नेहा श्रीवास्तव, अनीता यादव, राकेश सिंह, रागिनी सिंह, ज्योति देव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार