सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में जनपद के चकबन्दी प्रक्रिया में प्रचलित ग्रामों की समीक्षा की गयी। वर्तमान में कुल 51 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न स्तर तरमीम, पड़ताल, मालियत, सत्यापन खतौनी, चक निर्माण आदि पर है। जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्रामों में कार्यवाही निर्धारित मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है तथा चकबन्दी प्रक्रिया मे लम्बित सबसे पुराने ग्राम-भैसवार व सुकृत की चकबन्दी को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने का भी निर्देश दिया गया है। समीक्षा में जनपद के उपसंचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व सभी चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिया कि सभी ग्रामों की चकबन्दी पारदर्शिता पूर्ण तरीके से नियमानुसार ग्राम की जनता के हित के अनुरूप की जाये।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
