सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बुधवार की शाम से लापता एक विवाहिता का शव गांव के पास ही पेड़ से लटका हुआ मिला। शव देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता मायके से घर लौट रही थी, लेकिन बुधवार की शाम से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब विवाहिता के पिता घर से बाहर निकले तो बेटी का शव पेड़ से लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।अबाड़ी इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि घटना की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
