ओबरा/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-: कुशवाहा समाज ओबरा को रविवार की शाम एक गहरे शोक में डुबो देने वाली खबर मिली, जब समाज की कर्मठ, मिलनसार और समर्पित संगठन सचिव गिरिजा मौर्या का आकस्मिक निधन हो गया।रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही स्थिति गंभीर हो गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।गिरिजा मौर्या न केवल कुशवाहा समाज की संगठन सचिव थीं, बल्कि समाज में एक प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और बहन जैसी उपस्थिति भी थीं। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ओबरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
