सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर विधायक
रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र: चुर्क चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द गाँव से बड़ा ही बिचलित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बिजली की हाईटेंशन तार से निकले करंट की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति सोमारु यादव पुत्र स्व.नान्हक यादव बुरी तरह से झुलस गया है, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुँचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया आपको बता दें कि इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे और बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूट चुका है इसको लेकर विजली विभाग को सूचना दे कर जाली लगाने की मांग की जा चुकी हैं परन्तु अभी तक बिजली विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया जिससे बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणो का भारी आक्रोश देखने को मिला।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
