वरिष्ठ भाजपा नेता व पुर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल के पिता का निधन, डाला नगर में शोक की लहर

Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल के पिता का निधन शनिवार की सुबह उनके डाला स्थित निवास स्थान पर हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वाराणसी से उनका इलाज चल रहा था। सुबह करीब 9:45 बजे उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे डाला नगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्यजनों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।भाजपा नेता सुभाष पाल के पिता अपने सौम्य स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरा नगर शोकाकुल है।स्थानीयों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *