दुद्धी/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)–
सोनभद्र से सटे सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसों ने अफरा-तफरी मचा दी। अलग-अलग स्थानों पर हुए इन हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।पहला हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित त्रिशूली गांव के बेलवादामर पुलिया के पास हुआ। दुद्धी थाना क्षेत्र से सटे इस मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

हादसे में बाइक सवार अवधेश कुशवाहा (30) पुत्र संजय और लालबहादुर (32) पुत्र हरिचरण, दोनों निवासी रन्नू थाना दुद्धी, गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान विंध्वास ने इलाज में सहयोग किया। डॉक्टर विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार दोनों युवक त्रिशूली से काम निपटाकर अपने गांव रन्नू लौट रहे थे।दूसरी घटना इसी शाम करीब सात बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाड़ निवासी रविंद्र (22) के साथ हुई। वह बाइक से झारखंड के बंशीधरनगर से लौट रहा था, तभी झारखंड के बिलासपुर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे पहले विंढमगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से सीएचसी दुद्धी और फिर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
