(AKD/गिरीश तिवारी)
रॉबर्ट्सगंज: कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे शव ले जा रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मझिगवां से हिन्दुआरी अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हुआ। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान