रेणुकूट/ सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) : पिपरी थाना क्षेत्र में वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में केबिन के अंदर मिला। मृतक की पहचान बलिया जिले के राम अवध यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार चालक मंगलवार रात माल लोड कर दूसरे ट्रक के साथ निकला था, लेकिन बीच रास्ते में ट्रक रुक गया। साथी चालक रातभर रेणुकूट के राधाकृष्ण मंदिर के पास उसका इंतज़ार करता रहा, लेकिन ट्रक नहीं आया।

सुबह करीब 7:30 बजे जब साथी चालक उसे ढूंढते हुए जंगल की ओर पहुंचा तो ट्रक स्टार्ट हालत में मिला, लाइटें जल रही थीं और राम अवध यादव केबिन में बेहोश पड़े थे। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मौत की जांच कर रही है। चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है—यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
