सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से दबंगई और जातिसूचक गालियों का एक गंभीर मामला सामने आया है। चखना का पैसा मांगने पर चार दबंगों ने एक दुकानदार युवक को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक का दांत टूट गया और दाहिना हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित नन्हकू पुत्र स्व. बबऊ, निवासी बभनौली ने कोतवाली राबर्ट्सगंज में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनका बेटा अजय अपने कटरे में पानी और अंडे की दुकान चलाता है।

11 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे संदीप सिंह अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर आया। चारों ने सामान लिया लेकिन पैसे दिए बिना जाने लगे।जब अजय ने अपने पैसे मांगे तो आरोप है कि दबंग भड़क गए और जातिसूचक व अभद्र गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसे और थप्पड़ों से की गई पिटाई में अजय को जमीन पर पटक दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उनकी मोटरसाइकिल मौके पर ही छूट गई, जो घटना का अहम सबूत बताई जा रही है।घायल अजय को उसके पिता सीधे कोतवाली लेकर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 352, 351, 117 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1), 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
