(AKD/गिरीश तिवारी)
चोपन/सोनभद्र:- कुड़ारी मार्ग का बिजौरा हिस्सा लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर दर्जनों जगह लगभग एक फीट गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ता है और रोज़ाना सैकड़ों लोग, विशेषकर छात्र-छात्राएं, इस रास्ते से प्राथमिक विद्यालय और अन्य आवश्यक स्थानों तक जाने के लिए गुजरते हैं। गड्ढों और कीचड़ की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। इसके साथ ही एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी समय पर अपनी मंज़िल तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। मार्ग के किनारे पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली भी जाम हो चुकी है। नाली के जाम होने की वजह से घरों का पानी और बारिश का पानी सड़क पर बहकर जमा हो जाता है, जिससे सड़क और भी जोखिमपूर्ण और असुरक्षित हो गई है।मौके पर पहुंचकर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन किया और बताया कि सड़क की इस हालत के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत मरम्मत कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सुधारात्मक कार्रवाई तत्काल नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
