डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेवा भाव की मिसाल पेश की। सपा के युवा नेता और जिला सचिव मंगल जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सपाइयों ने अलग-अलग वार्डों में जाकर गरीब और असहाय लोगों की पहचान की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़ाए। कंबल मिलते ही बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मंगल जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे ही अन्य जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक मदद पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पारस यादव, अशोक चौधरी, नागेंद्र पासवान, पिंटू साहनी और उमेश मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
