ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अत्यधिक ठंड को देखते हुए क्षेत्र में अलाव जलवाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराने की मांग को लेकर समाजसेवी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के बारी मस्जिद, सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर और बारी गांव क्षेत्र लंबे समय से विकास कार्यों से उपेक्षित हैं। आदिवासी बाहुल्य इस इलाके में गरीब परिवार ठंड से बचाव के साधन न होने के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं।समाजसेवियों ने सेवा सदन, लंगड़ा मोड़, कोल बस्ती, मां वैष्णो देवी मंदिर, खन्ना कैंप, शिव मंदिर बारी गांव, गोरदाह शमशान घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था और जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराने की मांग की।इस दौरान बजरंगी सेठ, अमरजीत, सुशील निषाद और निजाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
