कोतवाली क्षेत्र में छात्र शक्ति के अकाउंटेंट से 10 लाख की लूट

Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के समीप शुक्रवार दोपहर बाद टप्पेबाजों ने छात्र शक्ति नामक फर्म के अकाउंटेंट से करीब 10 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जिला पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि छात्र शक्ति फर्म का अकाउंटेंट वाहन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कस्बा चौकी क्षेत्र के रामलीला गेट के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर टायर बदल रहा था, तभी अकाउंटेंट बाहर उतरकर स्थिति देखने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर टप्पेबाज गाड़ी में रखा बैग, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये थे, लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सहित तीन-चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *