सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शुक्रवार को जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद ग्रामीणों को डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।चौपाल में डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन वीबी-जी राम जी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के स्थान पर लागू इस नई योजना के तहत अब श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 100 दिन थी।

उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार और बेहतर आजीविका का अवसर मिलेगा।प्रधान पति अनूप तिवारी ने बताया कि नई व्यवस्था में काम के दिनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही श्रमिकों के अधिकारों को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाया गया है। योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।चौपाल में एडीओ एजी मो. इबराम ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ लालजी शुक्ला, ग्राम प्रधान नीलम तिवारी, कृषि विभाग की नेहा रानी, एपीओ विनय मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी श्वेता गुप्ता, लेखपाल उमाशंकर वैसवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
