चुर्क/सोनभद्र:(संजय सिंह)-
जय ज्योति इंटर कॉलेज, चुर्क परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जेपी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रशासनिक एवं शिक्षा जेसीआईसी चुर्क के सुधीर मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता का टॉस कराकर खेल की शुरुआत कराई।

टॉस यमुना हाउस ने जीता और सोन हाउस के साथ पहला मुकाबला खेला गया।मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चों के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन और टीम भावना का भी निर्माण होता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अमिता पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
