डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-:- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले ‘सम्भव’ दिवस के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबर में 4, रेनुकूट में 4, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार समस्त नगरीय निकायों में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं।प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देते हुए सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निकाय पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
