डाला/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पलट गया, जिससे चालक केबिन में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी एक राहगीर द्वारा पीआरवी को दी गई, जिसके बाद हाथीनाला और रेणुकूट पिपरी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक सुल्तान अंसारी को बाहर निकाला, जबकि खलासी अंकित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल हिंडाल्को अस्पताल पहुँचाया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 4, 2026तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Breaking_NewsApril 4, 2026सागोबाध गांव में भीषण अग्निकांड, जायसवाल परिवार का सब कुछ जलकर राख
सम्पादकीयApril 3, 2026सोनभद्र। इतिहास के प्रमाण बनाम आस्था की परंपरा, सच की तलाश में प्रशासन
Breaking_NewsApril 3, 2026शुक बाजार टावर के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान