डाला/सोनभद्र (AKD,गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र जनपद के डाला चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। चोपन थाना क्षेत्र के महुअरिया नाले में नई बस्ती वार्ड नंबर नौ निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री संजय गोंड का शव औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। मंगलवार शाम घर से निकले संजय रातभर लापता रहे, सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो अफरा-तफरी मच गई।संजय के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और काफी खून बहा हुआ था। घटनास्थल से शराब व नमकीन के पैकेट, प्लास्टिक गिलास और उसकी चप्पल भी मिली। नाले के किनारे पौधों की पत्तियों पर खून के छींटे साफ दिखे, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।सूचना पर सीओ सिटी रणधीर मिश्र, चोपन थानेदार विजय कुमार चौरसिया और डाला चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पटेल पुलिस टीम व फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे, हालांकि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
