सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास