रेनुकुट/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना पिपरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार नताशा पुत्री प्रभु राम, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी स्टाफ क्वार्टर, धोबिया टंकी, विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट, थाना पिपरी, 15 नवंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। इस संबंध में थाना पिपरी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।थाना पिपरी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 30 दिसंबर 2025 को युवती को जनपद आगरा से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।पिपरी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य किसी विधिक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
