सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया है।यह सूची सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं उप जिलाधिकारी पदनामित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों पर निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे कार्यालय अवधि में संबंधित बूथों पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन कर लें।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
