सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खनन विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि थाना क्षेत्रों में नदियों के जल क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखी जाए। जहां भी अवैध खनन की पुष्टि हो, वहां संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। वन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग को लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।अवैध परिवहन पर भी सख्ती के निर्देश दिए गए। बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ढोने वाले वाहनों पर तुरंत जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई करने को कहा गया। नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग को भारी जुर्माना लगाने और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाने को कहा, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। साथ ही जनपद में संचालित वैध लाइसेंस वाली आरा मशीनों की सूची वन विभाग से उपलब्ध कराने और अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, डीएफओ रॉबर्ट्सगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
