
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचअलीगढ़ की अतिसंवेदनशील ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में एक 7 साल की गायब बच्ची का शव पड़ोसी की छत पर बनें बाथरूम नुमा स्टोर रूम में बोर के अंदर बंद मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जहां खोजबीन के दौरान 7 साल की लापता बच्ची का पड़ोसी की छत पर शव मिलने के बाद किराए के मकान में रहने वाले मृतक बच्ची के परिवारीजनों ने बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतक बच्ची के पारिवारिक जनों द्वारा किए जा रहे हंगामें और लापता बच्ची का शव मिलने की सूचना क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एसएसपी समेत इलाका पुलिस सहित कई थानों का पुलिस फोर्स वारदात स्थल पर पहुंच गया। जहां मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये गए हैं तो वहीं पुलिस द्वारा तीन भाइयों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी का कहना है कि बच्ची की गला घोंट कर हत्या की गई है। हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया गया है। जिसको देखते हुए वारदात स्थल पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। गिरफ्तार किए गए तीनो पड़ोसी भाइयों से पूछताछ करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस पूरे मामले में वारदात स्थल पर मौजूद एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि ऊपरकोट कोतवाली पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक सात साल की लड़की गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब गायब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता से छानबीन शुरू की, तो पड़ोस में ही लापता लड़की का जाना पाया गया। इस छानबीन पर पुलिस और लड़की के परिवार के लोगों द्वारा पड़ोसी के घर की छानबीन की गई है।जहां दोनों घर की छत मिली हुई है। जबकि एक ही समुदाय के दोनों परिवार हैं। इस दौरान जब पड़ोस के मकान को चेक किया गया तो पड़ोसी की छत पर एक बाथरूम नुमा कमरे के बगल में स्टोर रूम में लापता लड़की को बरामद करते हुए उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने गायब लड़की के शव का पंचायतनामा भरकर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मृतक लड़की की उम्र 7 साल है। वही तीन पड़ोसी युवक जिनका ये घर है उनको घटनास्थल से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लापता लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की की मौत और उसकी हत्या किए जाने के सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का सही कारण स्पष्ट होगा। इसके साथ ही एसएसपी का कहना है कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया है. उसके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














