पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में पांच दिन से लापता युवक का शव ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मिलने से हड़कंप मच गया।
  • चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा कई दिनों से लापता था।
  • इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
  • युवक की मौत
Share

सोनभद्र में पांच दिन से लापता युवक का शव ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा कई दिनों से लापता था। इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु कई दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें