
ओबरा (सोनभद्र): विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में ओबरा इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ हो गया है।
आंदोलनरत छात्र नेताओं ने कहा कि ओबरा इंटर कॉलेज में फीस में अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, सीएसआर के धन की जांच कराने और ओबरा इंटर कॉलेज को सरकारी क्षेत्र में चलाए जाने जैसी अनेक मांगें हैं। ओबरा इंटर कॉलेज को प्राइवेट क्षेत्र में दिए जाने से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।छात्र नेताओं ने कहा कि गत वर्ष भी साजिश के तहत प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शिक्षकों की तत्कालिक रूप से तैनाती की गई। डीएवी को दिए जाने का बाद संविदा पर तैनात शिक्षक हटा दिए गए और उनके स्थान पर नए शिक्षकों की तैनाती भी नहीं की गई।धरना का नेतृत्व संयोजक आनंद कुमार , अभिषेक अग्रहरी, अर्जुन साहनी, आकाश यादव, रोहित मौर्य, रितेश कुमार, सत्यम साहनी, रिशु साहनी, रितेश, खलील, सुजीत आदि ने किया।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















