ओआइसी बचाने के समर्थन विद्यार्थियों का धरना शुरू

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा (सोनभद्र): विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में ओबरा इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चित
  • कालीन धरना प्रारंभ हो गया है।आंदोलनरत
  • छात्र नेताओं ने कहा कि ओबरा इंटर कॉलेज में फीस में अप्रत्याशित
  • वृद्धि किए जाने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, सीएसआर के धन की जांच कराने और ओबरा इंटर कॉलेज को सरकारी क्षेत्र में चलाए जाने जैसी अनेक मांगें हैं।
Share

ओबरा (सोनभद्र): विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में ओबरा इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ हो गया है।
आंदोलनरत छात्र नेताओं ने कहा कि ओबरा इंटर कॉलेज में फीस में अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, सीएसआर के धन की जांच कराने और ओबरा इंटर कॉलेज को सरकारी क्षेत्र में चलाए जाने जैसी अनेक मांगें हैं। ओबरा इंटर कॉलेज को प्राइवेट क्षेत्र में दिए जाने से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।छात्र नेताओं ने कहा कि गत वर्ष भी साजिश के तहत प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शिक्षकों की तत्कालिक रूप से तैनाती की गई। डीएवी को दिए जाने का बाद संविदा पर तैनात शिक्षक हटा दिए गए और उनके स्थान पर नए शिक्षकों की तैनाती भी नहीं की गई।धरना का नेतृत्व संयोजक आनंद कुमार , अभिषेक अग्रहरी, अर्जुन साहनी, आकाश यादव, रोहित मौर्य, रितेश कुमार, सत्यम साहनी, रिशु साहनी, रितेश, खलील, सुजीत आदि ने किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें