दुद्धी(रवि सिंह)-समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय उम्मीद फाउंडेशन, दुद्धी के संस्थापक अफ़सार रज़ा ने आज दुद्धी ब्लड बैंक में अपना 27वां रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कदम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।रक्तदान के दौरान उम्मीद फाउंडेशन के सचिव राम बाबू तथा प्रशांत कुमार, एलटी रूबी जायसवाल मौके पर मौजूद रहे। सभी ने अफ़सार रज़ा के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।उम्मीद फाउंडेशन लंबे समय से स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय है और समय-समय पर रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
सम्पादकीयAugust 10, 2026सावन के दूसरे सोमवार पर डाला वैष्णो मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्रवाल धर्मार्थ समिति ने कराया भव्य भंडारा
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
