सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर

Share

सोनभद्र में रफ्तार एक बार फिर तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। पिपरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा।सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मड़ैयाकुरली हवाई पट्टी के पास गुरुवार को रफ्तार का ऐसा कहर टूटा, जिसने देखते ही देखते तीन घरों के चिराग बुझा दिए। तेज गति से जा रही बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सड़क पर रफ्तार की एक छोटी सी लापरवाही, पल भर में कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!