
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचडाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दूबे)- डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर धूल-मिट्टी एवं गड्ढों से क्षुब्ध होकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु भाजपा नेता मनीष तिवारी के नेतृत्व में SDM प्रभाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में संपर्क मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव, सड़क के पटरी की नियमित साफ़ सफाई के साथ मार्ग को पूर्णतः गड्ढा मुक्त कराने व सेक्टर बी चौराहे पर गार्ड के तैनाती की मांग की गई, जिससे गाड़ियों के संचालन व स्थानीयों की सुरक्षा व सुलभता सुनिश्चित की जा सके,दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से बच्चे, बूढ़े, मज़दूर, किसान, महिलाएं, विद्यार्थी एवं समस्त वर्ग के लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मां वैष्णों देवी मंदिर के समीप की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सभी मुख्य मार्ग के भारी वाहन इसी मार्ग से पिछले कुछ महीनों से 24 घंटे आवागमन कर रहे हैं। इस सड़क को चेतक कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका टोल शुल्क भी भारी मात्रा में वसूला जाता है। इस ओबरा-डाला संपर्क मार्ग का भार-क्षमता भी भारी वाहनों के अनुकूल नहीं है। बावजूद इसके भारी वाहन के चलने से लोगों को धूल-मिट्टी एवं गड्ढे भरी सड़क पर चलने में आएदिन दुर्घटना का डर सताने लगा है। इस दौरान भाजपा डाला मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि धूल मिट्टी के गुब्बार से लोगों को चलते समय न सांस ली जा रही है और नहीं तो कुछ दिखाई देता है। जिससे लोगों में दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दिए गए ज्ञापन में स्थानीयों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी सिर्फ़ टोल शुल्क लेने में रुचि ले रही है और लोगों के परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर रही है। इस दौरान राजू गुप्ता, रामू, दिलीप, अशोक पासवान, बबलू पटेल, बबलू पासवान, गोलू, धर्मेंद्र पाल, असगर अली इत्यादि लोग मौजूद रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














