सड़क दुर्दशा पर आक्रोश, लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दूबे)- डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर धूल-मिट्टी एवं गड्ढों से क्षुब्ध होकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु भाजपा नेता मनीष तिवारी के नेतृत्व में SDM प्रभाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में संपर्क…
  • पानी छिड़काव, सड़क के पटरी की नियमित
  • साफ़ सफाई के साथ
  • मार्ग को पूर्णतः गड्ढा मुक्त
Share

डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दूबे)- डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर धूल-मिट्टी एवं गड्ढों से क्षुब्ध होकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु भाजपा नेता मनीष तिवारी के नेतृत्व में SDM प्रभाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में संपर्क मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव, सड़क के पटरी की नियमित साफ़ सफाई के साथ मार्ग को पूर्णतः गड्ढा मुक्त कराने व सेक्टर बी चौराहे पर गार्ड के तैनाती की मांग की गई, जिससे गाड़ियों के संचालन व स्थानीयों की सुरक्षा व सुलभता सुनिश्चित की जा सके,दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से बच्चे, बूढ़े, मज़दूर, किसान, महिलाएं, विद्यार्थी एवं समस्त वर्ग के लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मां वैष्णों देवी मंदिर के समीप की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सभी मुख्य मार्ग के भारी वाहन इसी मार्ग से पिछले कुछ महीनों से 24 घंटे आवागमन कर रहे हैं। इस सड़क को चेतक कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका टोल शुल्क भी भारी मात्रा में वसूला जाता है। इस ओबरा-डाला संपर्क मार्ग का भार-क्षमता भी भारी वाहनों के अनुकूल नहीं है। बावजूद इसके भारी वाहन के चलने से लोगों को धूल-मिट्टी एवं गड्ढे भरी सड़क पर चलने में आएदिन दुर्घटना का डर सताने लगा है। इस दौरान भाजपा डाला मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि धूल मिट्टी के गुब्बार से लोगों को चलते समय न सांस ली जा रही है और नहीं तो कुछ दिखाई देता है। जिससे लोगों में दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दिए गए ज्ञापन में स्थानीयों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी सिर्फ़ टोल शुल्क लेने में रुचि ले रही है और लोगों के परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर रही है। इस दौरान राजू गुप्ता, रामू, दिलीप, अशोक पासवान, बबलू पटेल, बबलू पासवान, गोलू, धर्मेंद्र पाल, असगर अली इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें