सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा थाना रॉबर्ट्सगंज में मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी पिपरी ने थाना पिपरी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने थाना दुद्धी और क्षेत्राधिकारी घोरावल ने थाना घोरावल में समाधान दिवस की कार्यवाही देखी। अन्य राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी भी अपने-अपने थानों पर उपस्थित रहे।समाधान दिवस में विशेष रूप से भूमि से जुड़े मामलों पर जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि ऐसे प्रकरणों का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाए, ताकि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित व निष्पक्ष समाधान हो सके।कार्यक्रम के दौरान पुलिस से संबंधित 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से जुड़े 122 प्रार्थना पत्रों में से 69 का मौके पर समाधान किया गया। इस प्रकार कुल 151 शिकायतों में से 98 का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
