कड़े मुकाबले में एक मत से कुलभूषण पांडे बने दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दिनेश गुप्ता सचिव निर्वाचित

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)- दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को गहमा-गहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष और सचिव पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे ने 85 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामपाल जौहरी को 84 मत मिले। इस तरह कुलभूषण पांडे मात्र एक मत से विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो मत अवैध पाए गए।सचिव पद के लिए दिनेश गुप्ता और पवन कुमार दूबे के बीच मुकाबला हुआ।

दिनेश गुप्ता को 88 मत मिले, जबकि पवन कुमार दूबे को 83 मत प्राप्त हुए। दिनेश गुप्ता पांच मतों के अंतर से सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल ने बताया कि कुल 206 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 171 ने मतदान किया। इनमें दो मत अवैध पाए गए।अध्यक्ष और सचिव के अलावा कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद पर महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव, उपाध्यक्ष (2 वर्ष से ऊपर) पद पर आलोक कुमार सिंह और एम.जे. अहमद निर्विरोध चुने गए।

कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु कुमार सिंह तथा सह सचिव प्रशासन पद पर रामसागर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरी टीम ने अध्यक्ष की अगुवाई में श्री संकटमोचन मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।चुनाव और मतगणना की प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार एडवोकेट, बिहारी लाल एडवोकेट, जय प्रकाश तिवारी एडवोकेट और देवी शरण एडवोकेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद और एसआई श्याम जी यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *