सोनभद्र। पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी। सोनभद्र पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विवादों से जुड़े मामलों के साथ-साथ विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें भी सामने आईं। प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत की तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण जांच हो तथा पीड़ित को समय-समय पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने यह भी दो टूक कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या फरियादियों के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कुल मिलाकर, पुलिस अधीक्षक का यह संदेश साफ है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और न्याय दिलाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
