AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी एक महिला के बैंक खाते से 38 दिनों के भीतर 11 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला बैंक से पैसा निकालने पहुंची और खाते में शून्य बैलेंस की जानकारी मिली।
पीड़िता मधुमती देवी पत्नी ओमप्रकाश सिंह का बचत खाता इंडियन बैंक की शाहगंज शाखा में है। उनके खाते में करीब 11.13 लाख रुपये जमा थे। 21 फरवरी को जब वह बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते की पूरी रकम अलग-अलग तिथियों में पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर ली गई है।
बैंक से जानकारी करने पर सामने आया कि 6 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 के बीच कई किस्तों में यह राशि निकाली गई। पीड़िता का कहना है कि पेटीएम खाता उनके भतीजे के नाम से संचालित होता था, लेकिन उसने किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया। ऐसे में उन्होंने साइबर ठगी की आशंका जताते हुए साइबर थाना में तहरीर दी है।महिला ने पूरी रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित खातों व ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
