
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद के लिए आज रेलवे मानचित्र पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए भोपाल धनबाद एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद और समाज कल्याण राज्य मंत्री ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल, धनबाद,भोपाल एक्सप्रेस अब नियमित रूप से संचालित होगी। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन भी चलाई जाएगी। नई ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 6 एसी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान और 4 साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।

इससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि जनपद में रेल और सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकी है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार भी जताया।

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि जनता की यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य पूरा होते ही अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी शुरू कराया जाएगा, जिससे सोनभद्र सीधे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बेहतर रूप से जुड़ सकेगा।धनबाद मंडल चोपन के डीटीएम ने जानकारी दी कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन भोपाल से चोपन और तीन दिन चोपन से धनबाद के लिए चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एलएचबी कोच से सुसज्जित यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 11, 2026हाथीनाला में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत
सम्पादकीयApril 11, 2026निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का उपचार, सदर विधायक ने किया निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
