रवि सिंह
दुद्धी/ सोनभद्र ।स्थानीय कस्बा के अमवार रोड के पास मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे बैंक के काम से दुद्धी आए सहायक अध्यापक मोहम्मद मोमिन अहमद उम्र 59 वर्ष पुत्र स्वर्गी एनुअल हक स्थाई पता वाजिदपुर जलालपुर अंबेडकर नगर जो खंड शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के पगड़ेवा प्राथमिक विद्यालय कार्यरत रहे, जिन्हें अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में स्वीपर बस्ती के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां देवरात्रि प्राथमिक उपचार करने के बाद सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, सीटी स्कैन कराकर घर लौटने के दौरान हाथीनाला के समीप सहायक अध्यापक ने दम तोड़ दी, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिजनों के द्वारा लाया गया, मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा शिक्षक की नबज टटोलत हुए, उन्हें मृत घोषित कर दिया, अस्पताल के मेमो जरीये पुलिस को सूचना दिया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मोर्चेरी हाउस भिजवाते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, वहीं शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही दुद्धी क्षेत्र के तमाम प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यतन शिक्षको की अस्पताल उन्हें देखने हेतु भीड़ उमड़ गई,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
