डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- डाला चौकी क्षेत्र में एक परचून की दुकान पर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर में रामलीला मैदान स्थित एक परचून की दुकान में एक युवक सामान लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा।

मौका मिलते ही उसने काउंटर में रखे पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।अभी तक संदिग्ध युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
