दुद्धी।सोनभद्र(रवि सिंह)-कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में आज वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े भव्य रूप से आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति पूर्व प्राचार्य रामजीत यादव एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया ,कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई,

कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज परिवार की ओर से किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राम सेवक सिंह यादव के द्वारा की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रामजीत यादव ने कहा कि यह महाविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पार कर चुका हैं, इस कॉलेज की स्थापना 1973 में हुई थी तब निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।

उन्होंने कॉलेज परिवार को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी तथा विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया।

छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें एकल नित्य, ग्रुप डांस, कॉमेडी, ड्रामा आदि प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों सहित अभिभावकों का मन मोह लिया गया वहीं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल मोमेंटो व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभु सिंह सिविल बार अध्यक्ष ,कुलभूषण पांडे वर्तमान अध्यक्ष दुद्धी बार, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ,सचिव दिनेश कुमार संतोष सिंह , अखिल विद्यार्थी परिषद के विवेक जी आदि उपस्थित रहे,कार्यक्रम के दौरान मुख्य शास्ता राजेश भारती एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय प्रोफेसर अजय कुमार, डॉ गीता, डॉ सचिन, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ राजेश यादव, डॉ विवेकानंद, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ अंकिता, डॉ प्रियंका कर्मचारी मृत्युंजय यादव उमेश कुमार संतोष कुमार सिंह सहित छात्रों के अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश गौतम ने किया।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़June 10, 2026विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर नष्ट
Breaking_NewsJune 10, 2026अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का मोर्चा, 23 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
