AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। होली से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों के वेतन में इस बार बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले से जिले भर के शिक्षा मित्रों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि यह निर्णय उनके लंबे संघर्ष और मेहनत की एक अहम पहचान है।इसी खुशी में शिक्षा मित्र संगठन के पदाधिकारी और सदस्य घोरावल विधानसभा पहुंचे और विधायक से मुलाकात की। शिक्षा मित्रों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। शिक्षा मित्रों ने कहा कि होली से पहले मिला यह तोहफा उनके परिवारों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है।विधायक अनिल मौर्या ने शिक्षा मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने शिक्षा मित्रों को प्राथमिक शिक्षा की मजबूत कड़ी बताते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को आगे भी शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।इस मौके पर वकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों ने एकजुट होकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि मानदेय वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे पहले से अधिक लगन से बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करेंगे।शिक्षा मित्रों ने बताया कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वे लगातार विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऐसे में होली से पहले मिली यह बढ़ोतरी उनके लिए संबल का काम करेगी। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से पहुंचे शिक्षा मित्रों ने इसे अपने संघर्ष और एकता की जीत बताया।फिलहाल, होली से पहले मिली इस सौगात से जिले में शिक्षा मित्रों के बीच खुशी का माहौल है।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 17, 2026चार महीने बाद हत्या का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने को रची गई साजिश
Breaking_NewsApril 17, 2026आदिवासी महिलाओं से विवाह और धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज
Breaking_NewsApril 17, 2026कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सरगना के पिता पर पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई
Breaking_NewsApril 17, 2026तालाब में डूबने से युवक की मौत, भैंस निकालते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
