रवि सिंह
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार मार्ग पर खजूरी गांव स्थित छठ घाट के पास शुक्रवार सुबह दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे खजूरी से दुद्धी की ओर आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार आकाश उर्फ चिंटू गुप्ता (18) पुत्र रवि प्रकाश गुप्ता निवासी खजूरी की सामने से आ रही दूसरी स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में आकाश को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी स्कूटी सवार पवन कसेरा (30) पुत्र राम नंदन कसेरा निवासी नगर उटारी, झारखंड, जो रघुनाथ नगर (छत्तीसगढ़) जा रहे थे, उन्हें हल्की चोट लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में आकाश गुप्ता के मुंह का जबड़ा टूटने की पुष्टि होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया गया कि हादसे के बाद पवन कसेरा ने आकाश गुप्ता के इलाज और दुर्घटना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए परिजनों को लिखित आश्वासन भी दिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
