AKD/गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। आरोपी पिता रविवार की शाम अपनी पुत्री को दवा दिलाने के बहाने घर से लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास सुनसान स्थान देख उसकी नीयत डोल गई और उसने अपनी ही संतान के साथ जबरन दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।आरोपी की पहचान गंगा दयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के कैमूर भभुआ जिले के गौरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में वह सोनभद्र के रामगढ़ थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास रहकर ओबरा इलाके में गल्ला बेचने का काम करता है। घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर चोपन थाना पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
