AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रोजगार के अवसर प्राप्त किए।मेले में करीब 150 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सात कंपनियों ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज, ठाकुर पब्लिकेशन, सोलेरा इंडस्ट्रीज और कृतिका एडवरटाइजिंग जैसी कंपनियां शामिल रहीं। विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस मेले में कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक और फोल्डर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 24, 2026खनन से खजाना भर रहा सोनभद्र, 678 करोड़ राजस्व के साथ प्रदेश में नंबर-1
सम्पादकीयMarch 24, 2026सोनभद्र। खनन से खजाना भर रहा सोनभद्र, 678 करोड़ राजस्व के साथ प्रदेश में नंबर-1
Breaking_NewsMarch 24, 2026रोजगार मेले में 67 अभ्यर्थियों का चयन, युवाओं को मिला अवसर
सम्पादकीयMarch 24, 2026जनजातीय उत्सव में दिखी संस्कृति की झलक, वीरता और लोक रंगों से सजा मंच