AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । अनपरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब अनपरा मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सुबह के समय राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बना हुआ है।पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का हिस्सा, इसको लेकर पुलिस सभी संभावनाओं पर काम कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
